बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के कपुरी नारायणपुर निवासी राधा ओझा (35) पत्नी अखिलेश ओझा 8 दिसंबर 2021 को संदिग्ध परिस्थितियों में गंभीर रूप से झुलस गई थी। जिसे परिजनों ने आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखकर उसे वाराणसी रेफर कर दिया, जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस मामले में विवाहिता के पिता ने पति, सास-ससुर पर पेट्रोल डालकर जलाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। इसके आधार पर पुलिस ने पति एवं सास, ससुर के विरुद्ध संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कार्रवाई में जुटी गई।
तहरीर में विवाहिता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी ने बताया कि उसके पति और सास-ससुर ने पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। विवाहिता की बेटी ने बताया कि उसकी मां को उसके पापा और दादा-दादी ने मिलकर एक कमरे में बंद कर दिया और उसे जला दिया। पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी को जान से मारने की नियत से ससुराली जनों ने जलाया है। उसने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी व सजा दिलाने की मांग की है। इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष सुशील चंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता के तहरीर के आधार पर पति व सास के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।