फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदलेगा बलिया लिंक एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे से जोड़ने लिए बनाए जाने वाले लिंक एक्सप्रेस-वे के एलाइंमेंट की गड़बड़ी को दूर करने के लिए निर्धारित कंपनी की ओर से फिर से सर्वे शुरू कर दिया गया है। सर्वे के लिए एलएन मालवीय इंफ्रा प्रोजेक्ट के कर्मचारी सदर तहसील से लेकर मौके पर कार्य कर रहे हैं। एलाइनमेंट का कार्य जल्द पूरा करने के लिए अपर मुख्य सचिव की ओर से कड़े निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद में एनएच-31 के स्थान पर गाजीपुर से मांझी तक 118 किमी लंबे ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे बनाया जाना है। वहीं पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जनपद को जोड़ने के लिए लिंक एक्सप्रेस-वे भी बनाया जाना है। लैंड प्लान और नक्शा सत्यापन के दौरान पता चला कि लिंक एक्सप्रेस-वे का एलाइनमेंट उसी रास्ते पर कर दिया गया है जिस पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निकल रहा है। यह गांव सुल्तानपुर, कोटवारी, हलदरपुर, शाहपुर, एकौनी, बंकापुर, लकड़ा, बढ़वलिया, अगवलिया, बसारतपुर हैं। दोनों ही परियोजनाओं में एक समान गाटों को शामिल कर दिया गया था। बता दें कि 18 अगस्त को पेश किए गए अनुपूरक बजट में प्रदेश सरकार ने लिंक एक्सप्रेस-वे के लिए 50 करोड़ की व्यवस्था करने की है।
बक्सर लिंक के लिए अभी लिस्ट का इंतजार
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बक्सर-वाराणसी एक्सप्रेस से जोड़ने के लिए भी लिंक एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया जाना है। यह लिंक एक्सप्रेस-वे भरौली खास से हैदरिया तक 17 किमी का बनेगा। इस लिंक एक्सप्रेस-वे में कौन-कौन से गांव और गाटा शामिल होंगे अभी इसकी डिटेल नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें