फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय तृतीया: 1500 से ज्यादा बटुक ब्रह्मचर्य से गृहस्थ जीवन में करेंगे प्रवेश, काशी में बनीं 200 यज्ञ वेदियां

Sun, 19 Apr 2026 03:21 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: भारत की सांस्कृतिक व धामिक राजधानी काशी में विभिन्न संस्थाओं की ओर से बटुकों का उपयन संस्कार होगा। सबसे ज्यादा धर्म संघ में 11 सौ बटुक एक साथ संस्कार से दक्ष होंगे। सौ से अधिक यज्ञ वेदियां बनाई गई हैं।
विज्ञापन
संस्कार के दाैरान बटुक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: अक्षय तृतीया पर अक्षय फल की कामना के लिए विविध अनुष्ठान भी होंगे। गंगा स्नान से लेकर मंदिरों में विशेष शृंगार और पूजन अर्चन होगा। चारधाम की यात्राएं भी शुरू होंगी। वहीं, बटुकों का उपनयन संस्कार भी होगा। 15 सौ से अधिक बटुक ब्रह्मचर्य से गृहस्थ जीवन में प्रवेश करेंगे। काशी में आठ राज्यों के अलावा नेपाल से बटुक आ रहे हैं। धर्मसंघ शिक्षा मंडल दुर्गाकुंड में पहली बार एक साथ 11 सौ बटुकों का यज्ञोपवित संस्कार होगा।

विज्ञापन


अक्षय तृतीया पर तिथि लगने के साथ ही रविवार से सोमवार तक यज्ञोपवित संस्कार विभिन्न स्थानों पर होंगे। सरयू पारीण ब्राह्मण परिषद की ओर से गोयनका संस्कृत महाविद्यालय अस्सी में सुबह आठ बजे से उपनयन संस्कार होगा। संस्था के अध्यक्ष पं. पारसनाथ उपाध्याय ने बताया कि सौ से अधिक बटुकों का उपनयन संस्कार होगा। इसमें आठ राज्यों समेत नेपाल से भी बटुक आएंगे।

धर्मसम्राट स्वामी करपात्री जी महाराज की तपोस्थली धर्मसंघ में 11 सौ बटुकों को यज्ञोपवीत धारण कराया जाएगा। संयोजक धर्मसंघ महामंत्री पं. जगजीतन पांडेय ने बताया कि धर्मसंघ पीठाधीश्वर स्वामी शंकरदेव चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज के सानिध्य में बटुकों का सुबह सात बजे से वैदिक रीति-रिवाज के साथ यज्ञोपवीत संस्कार होगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

उन्होंने बताया कि पांच सौ से अधिक बटुकों का पंजीकरण हो चुका है। यज्ञोपवीत संस्कार के लिए अभी वाराणसी, मिर्जापुर, चंदौली, गाजीपुर, भदोही, सोनभद्र, जौनपुर, अयोध्या के अलावा मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान, दिल्ली, छत्तीसगढ़, झारखंड आदि राज्यों के बटुकों के परिजनों ने पंजीकरण कराया है। इसके लिए निमित्त 100 से अधिक यज्ञवेदियां बनाई गई हैं।

काशी में पहली बार समूह में इतने बटुकों को इस संस्कार से दीक्षित किया जाएगा। इन सभी बटुकों को निशुल्क सभी सामग्रियां प्रदान की जाएंगी। वहीं, उमरहां स्थित नवग्रह मंदिर के अलावा श्रीविद्यामठ, श्रीमठ सहित अन्य मठों, आश्रमों में रहने वाले बटुकों के अलावा मंदिरों में भी उपनयन संस्कार होगा।
विज्ञापन

शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण भी होगा शुरू
श्रीधर्मसंघ शिक्षा मंडल में अध्ययनरत वेदपाठी बटुकों को पहली बार शास्त्रीय संगीत की शिक्षा दी जाएगी। इसकी शुरूआत भी अक्षय तृतीया के मौके पर ही होगी। पं. शिवनाथ मिश्र संगीत अकादमी के प्रशिक्षकों की ओर से बटुकों को तबला, गायन और हारमोनियम का प्रशिक्षण दिया जाएगा। बाद में उन्हें सितार और बांसुरी जैसे वाद्ययंत्रों से भी दक्ष किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें