फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले टोंटियों का हिसाब दें अखिलेश : केतकी सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। बांसडीह से भाजपा विधायक केतकी सिंह ने मंगलवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। विधायक ने कहा कि अखिलेश ने जब मुख्यमंत्री आवास छोड़ा था तब सरकारी आवास से टोंटियां गायब हो गई थीं। पहले टोंटियों का हिसाब दें। फिर जो कहेंगे वह सब भाजपा सरकार करा देगी।
विज्ञापन

भाजपा विधायक जनकपुर से अयोध्या की बस सेवा पर सपा नेता की तरफ से सवाल उठाने से संबंधित मामले में प्रतिक्रिया दे रही थीं। विधायक ने कहा कि सपा सरकार में बेसिक शिक्षा मंत्री रामगोविंद चौधरी थे। तब प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में गाय और भैंस पढ़ा करती थीं। अब रामगोविंद चौधरी की उम्र हो गई है। उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए। जितनी उनकी उम्र बची है, राम के साथ सत्य का नाम भी ले लेना चाहिए। दरअसलए रामगोविंद ने बाढ़ खंड के अधिकारी पर सत्ता के दबाव में काम करने के आरोप लगाया था। इस पर भाजपा विधायक प्रतिक्रिया दे रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें