फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया: एयर फोर्स जवान की ब्लैकमेलिंग में आरोपी युवती की गिरफ्तारी के बाद शांत बैठी पुलिस, 12 लाख की हुई थी वसूली

Mon, 22 Nov 2021 02:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया के एक गांव निवासी एयरफोर्स जवान ने ब्लैकमेल कर लगभग 12 लाख रुपए की वसूली का आरोप लगाते हुए 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 
विज्ञापन
उभांव थाना क्षेत्र का है मामला - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलिया निवासी एक एयरफोर्स जवान पर चारित्रिक दोष लगाकर ब्लैकमेल करने की आरोपी युवती को भले ही पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हो। मगर अन्य आरोपी फरार चल रहे हैं। मामले में 20 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रकरण की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन


उभांव थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एयरफोर्स जवान ने ब्लैकमेल कर लगभग 12 लाख रुपए की वसूली का आरोप लगाते हुए 20 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एयरफोर्स के जवान ने आरोप लगाया था कि चारित्रिक दोष लगाकर उत्पीड़न किया जा रहा है।

प्रकरण में कई चिकित्सक भी शामिल!
पहले एक महिला की ओर से प्यार के नाम पर फंसाया गया, फिर गर्भवती होने और गर्भपात के नाम पर मुझसे वसूली की गई। यही नहीं महिला के मौत होने की बात बता कर भी वसूली की गई। प्रकरण में कई चिकित्सकों के भी शामिल होने की बात कही गई है। आरोप लगाया कि इस गिरोह ने कई लोगों को अपना शिकार बनाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डेढ़ माह पहले दर्ज हुआ मुकदमा

लगभग डेढ़ माह पहले दर्ज हुए इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी ब्लैकमेल करने वाली युवती को पांच नवंबर को ही गिरफ्तार कर लिया था। अन्य आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। थाना प्रभारी अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। तथ्य सामने आने पर उनकी भी गिरफ्तारी जल्द की जाएगी।
पढ़ेंः नीट फर्जीवाड़ा: सॉल्वर गैंग पार्ट-2 का खुलासा, सरकारी कर्मचारी और साइबर कैफे संचालक गिरफ्तार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें