फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से द्वाबा के लिए की अग्रिशमन गाडिय़ों की मांग

Wed, 11 May 2016 08:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
थाने में खड़ी फायर ब्रिगेड - फोटो : Bureau
विज्ञापन
गंगा और घाघरा के बीच में बसा द्वाबा हर साल आग की तबाही का दंश झेलता है।  गर्मी के दिनों में द्वाबा में लगने वाली आग से लोगों की सुरक्षा के नाम  पर मात्र एक छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी उपलब्ध है। हालात यह है यह गाड़ी  किसी तरह घटना स्थल पर पहुंच जाती है। लेकिन पानी के अभाव में फायर बिग्रेड  अपने काम को अंजाम नहीं दे पाती। आग बुझाने में लेटलतीफी से विभाग को  ग्रामीणों की नाराजगी झेलनी पड़ती है। 
विज्ञापन

 
द्वाबा आग के मामले में काफी  संवेदनशील है। आए दिन आग की कहर द्वाबा में बरपती रहती है। लेकिन शासन  प्रशासन इससे निजात पाने के लिए मात्र एक छोटी सी गाड़ी है। ऐसे में आग को  बुझाने के लिए जिला मुख्यालय से अग्रिशमन गाडिय़ों को जाना पड़ता है।

तब तक  आग में सब कुछ समाप्त हो चुका होता  है। सबसे खराब स्थिति तब होती है, जब  द्वाबा में एक ही साथ कभी-कभी कई जगहों पर आग लग जाती है। यही नहीं कभी-कभी  तो फायर ब्रिगेड की गाड़ी तो समय पर पहुंच जाती है, 
विज्ञापन


लेकिन पानी के अभाव  में बेमतलब साबित होती है। इस मामले का संज्ञान में लेते हुए छोटे लोहिया  स्व. जनेश्वर मिश्र की पुत्री दर्जा प्राप्त मंत्री मीना तिवारी ने  शासन-प्रशासन के साथ ही डीजीपी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए गर्मी के दिनों  में बड़ी वाहन उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें