फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग में पक्के मकान व मड़हे जलकर राख

Fri, 15 Apr 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
स्वार के गांव पैगंबरपुर में किसान के खेत में जलती गेहूं की फसल।
विज्ञापन
जनपद के नगर तथा ग्रामीण इलाके में पिछले 24 घंटे के दौरान अगलगी की घटनाओं में पक्का मकान सहित दर्जनों मड़हे जलकर राख हो गए। इस घटना में कई मवेशियों की मौत हो गई वहीं कई गंभीर रूप से झुलस गए। आग ने कई बीघा खड़ी फसलों को जला दिया।
विज्ञापन



नगर के टैगोर नगर मोहल्ले में एक पक्का मकान में आग लगने से भीषण तबाही हुई है। आग पर किसी तरह फायर कर्मियों ने काबू पाया। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव निवासी रास बिहारी माली के मड़हे में गुरुवार की देरशाम अज्ञात कारणों से आग लग गई।

जिसकी जद में आने से अन्य सात मड़हे समेत गृहस्थी का सारा सामान जल गया। इसके अलावा एक भैंस व एक गाय गंभीर रूप से झुलस गईं। ज्ञात हो बकि रासबिहारी की पुत्री बुचन की शादी 14 जुलाई को होने वाली है।
विज्ञापन


लेकिन बिटिया को देने का सारा सामान आग में जल गया। रसड़ा संवाददाता के अनुसार: कोतवाली क्षेत्र के माधवपुर निवासी व पूर्व प्रधान रणजीत सिंह के रेखहां गांव स्थित खेत में अज्ञात कारणों से शुक्रवार की सुबह आग लग गई।

जिसमें लगभग 10 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जल गई। उधर, कोतवाली क्षेत्र के अठिलापुरा गांव निवासी दुखंती राजभर की दो बीघा अरहर की फसल जल गई। चिलकहर संवाददाता के अनुसार: गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ गांव निवासी नंदजी वर्मा के रिहायशी झोपड़ी में बुधवार की देरशाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसकी जद में आने से आधे दर्जन मड़हे जल गए। इसके अलावा एक गाय, एक भैंस व एक पड़िया की मौत हो गई।

सहतवार संवाददाता के अनुसार: क्षेत्र के ग्राम सभा बघाव के मनौली पुरवा के नट बस्ती निवासी धर्मेंद्र नट के झोपड़ी में शुक्रवार को आग लग गई। जिसमें पांच लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जलकर राख हो गईं। इस घटना में तीन बकरियां जलकर मर गईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें