फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रशिक्षण के बाद बीएलओ व सुपरवाइजर्स की मूल्यांकन परीक्षा हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार आगामी विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारियों एवं बीएलओ सुपरवाइजर्स का प्रशिक्षण कार्यक्रम मंगलवार को गंगा बहुद्देशीय सभागार में हुआ। दो पालियों में हुए प्रशिक्षण में विधानसभा बेल्थरारोड, रसड़ा, सिकंदरपुर एवं फेफना के बीएलओ व सुपरवाइजर्स ने भाग लिया।
विज्ञापन

इसमें उन्हें निर्वाचन नामावलियों से जुड़े विधिक प्रावधानों, बीएलओ एप के उपयोग, ईआरओ नेट/आईटी प्रणाली की विविध गतिविधियों के साथ-साथ उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों की जानकारी दी गई। इस दौरान बीएलओ व सुपरवाइजर्स की जानकारी की परीक्षा भी ली गई। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्देश दिए कि जिन प्रतिभागियों को 15 या उससे अधिक अंक प्राप्त होंगे उन्हें सम्मानित किया जाएगा और 15 से कम अंक प्राप्त करने वालों को दोबारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
बीएलओ को निर्देशित किया कि प्रत्येक के मोबाइल में बीएलओ ऐप अनिवार्य रूप से इंस्टॉल होना चाहिए। मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने का कार्य पूर्ण साक्ष्य के साथ निर्धारित प्रारूप में ही किया जाए और बिना प्रमाण के कोई नाम सूची में सम्मिलित नहीं होगा। प्रशिक्षण का उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं तकनीकी रूप से दक्ष बनाना है, ताकि आगामी विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न किया जा सके। इस मौके पर एडीएम अनिल कुमार, एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी, रसड़ा रवि कुमार, सिकंदरपुर सुनील कुमार एवं एसडीएम ऋषिकांत राजवंशी, तिमराज सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें