फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सर्वे के बाद अब अधिकारी करेंगे क्राॅस चेकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पीएम आवास ग्रामीण योजना का सर्वे 31 मार्च तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद जिला स्तरीय अधिकारी इसकी क्रास चेकिंग करेंगे। इसके लिए जिले के 17 बीडीओ समेत अन्य विभागों के अधिकारियों को गांवों की जिम्मेदारी दी गई है। वह सर्वे स्थल पर जाकर क्रास चेक करेंगे।
विज्ञापन

जिले के 940 ग्राम पंचायतों में पीएम आवास योजना ग्रामीण के तहत पात्र परिवार का सर्वे हो रहा है। सर्वेयरों के सर्वे के बाद अब क्रास चेकिंग की तैयारी तेज हो गई है। क्रास चेक करने वाले अधिकारियों की रिपोर्ट को ही प्रदेश सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। 31 मार्च तक सर्वे का कार्य पूर्ण होने पर यह टीम जांच करेगी। बुधवार तक 68 हजार से अधिक लाभार्थियों का चयन हुआ है। 2024 में शासन ने फिर कुछ बदलावों के साथ योजना के लिए सर्वे कराने के आदेश जारी किए हैं। जनवरी 2025 से शुरू सर्वे 31 मार्च तक पूर्ण होगा।
ग्राम पंचायतों में मनमाने सर्वे को लेकर भी आवाजें उठ रही हैं। इसे लेकर प्रशासन की तरफ से टीम गठित की गई है। ब्लॉक और जिला स्तर पर गठित टीम सर्वे में चयनित लाभार्थियों की क्रॉस चेकिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें