फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News : सपा के राज्यसभा सांसद लाल सुमन के खिलाफ फूटा आक्रोश, छात्रों ने पुतला फूंककर नारेबाजी की

Thu, 27 Mar 2025 07:06 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद लाल जी सुमन ने पिछले राणा सांगा को लेकर टिप्पणी की जिसके बाद से आक्रोश जारी है। अब छात्रों ने उनका पुतला फूंका और विरोध दर्ज किया।
 
विज्ञापन
पुतला फूंकते छात्र - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं और छात्र नेताओं ने बृहस्पतिवार को सपा के राज्यसभा सांसद लाल सुमन के खिलाफ नारेबाजी के साथ पुतला दहन किया। कहा कि गत दिनों रामजीलाल सुमन ने सांसद की मर्यादा को ताख पर रख वीर योद्धा राणा सांगा के खिलाफ अमर्यादित टिप्प्णी की थी। संसद में धार्मिक उन्माद फैलाया।

विज्ञापन


अमर्यादित सांसद की सदस्यता रद्द होनी चाहिए। इन्हें सांसद से निकाला जाना चाहिए। ऐसे अशोभनीय विचार वाले सांसदों को किसी दल द्वारा सांसद में नहीं भेजना चाहिए। अभिनव सिंह चंचल ने कहा कि सांसद के इस बयान के बाद पूरे देश में इसकी निंदा हो रही है।

पूर्व अध्यक्ष शिवप्रांत सिंह गौतम, अमित सिंह,अनुराग पटेल, अम्बरीष ओझा,ओमकार सिंह, अमन सिंह, आदित्य शर्मा, अभिषेक सिंह, हार्दिक पांडेय,अमर कुमार रहे।उधर, बांसडीह में राजपूत समाज के लोगों ने कचहरी चौराहे पर सपा सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


उनके विरोध नारे भी लगाए। प्रफुल्ल सिंह, संदीप सिंह सैंडी, कर्णवीर सिंह, शुभम सिंह, सोनू सिंह, सूर्यांशु सिंह, आयुष सिंह, उमेश सिंह, रघुनायक सिंह, नवीन सिंह, शुभम सिंह, आकाश सिंह, अजीत मिश्रा, दुर्गेश सिंह, सोनू सिंह चंदेल,आदि लोगों रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें