फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजनों ने किया हंगामा, स्वास्थ्यकर्मियों संग की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र के सीएचसी फेफना एल- वन अस्पताल में रविवार की भोर में पहुंचे पंदह ब्लॉक के रामापाली निवासी कोरोना संक्रमित वृद्ध महिला की मौत हो गई। इसके बाद मरीज के परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया एवं चिकित्सक, फार्मासिस्ट, स्टाफ नर्स आदि के साथ मारपीट की। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सहित उच्चाधिकारी भी सीएससी फेफना पहुंचे और स्वास्थ्य कर्मियों से बात की। वहीं मृतका के परिजनों ने शव ले जाने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन

फेफना सीएचसी को एल-वन हॉस्पिटल के रूप में स्वास्थ्य सुविधाओं से लैस कर कोरोना मरीजों का इलाज किया जा रहा है। रविवार की भोर में करीब तीन बजे पकड़ी थाना के रामापाली निवासी महिला की तबीयत खराब होने पर परिजन सीधे फेफना एल-वन अस्पताल लेकर पहुंचे। जिनका चिकित्सकों की जांच ऑक्सीजन लेबल 39 था। चिकित्सकों ने तत्काल ऑक्सीजन लगाया लेकिन कुछ ही देर में महिला की मौत हो गई। इसके बाद मृतका के साथ आए परिजनों ने चिकित्सक डॉ शरद कुमार व पैरा मेडिकल स्टॉफ प्रिंस कुमार पांडेय, रिजवान और किशन रावत के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। सूचना पाकर सीएमओ व अन्य चिकित्साधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सीएमओ डा. राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि वृद्ध महिला जब अस्पताल आईं तो उनका ऑक्सीजन लेबल 39 था और गंभीरावस्था में थी। मौत के बाद परिजनों ने हंगामा किया और चिकित्सक, फार्मासिस्ट सहित चार लोगों की जमकर पिटाई की। बताया कि मृत महिला के परिजन शव ले जाने से इनकार कर रहे हैं। बात चल रही है। इस मामले में मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
इस बाबत फेफना थानाध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ी थाना क्षेत्र के रामापाली गांव के लोग वृद्ध महिला को लेकर फेफना स्थित एल-वन अस्पताल में लाए, जिसका ऑक्सीजन लेवल कम था, जिसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। अगर तहरीर मिलती है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें