फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन व कोरोना मिलने के बाद केवरा की बजाय सहतवार मंडी लग रहा था सब्जी मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार। लाकडाउन में कोरोना से बचाव के लिए केवरा चट्टी पर लगने वाली सब्जी मंडी को एसडीएम ने सहतवार अस्पताल के पास पांच एकड़ में तैयार मंडी हाउस में शिफ्ट की थी। अभी भी कुछ दुकानदार इस आस में वहां अपी दुकान लगा रहे है कि मंडी हाउस के दिन भविष्य में बहुरेंगे। अब फिर सब्जी विक्रेता केवरा चट्टी पर दुकानें लगाने लगे हैं जिससे जाम लग रहा है।
विज्ञापन

दो माह पहले केवरा में कुछ लोगों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद केवरा चट्टी की सब्जी मंडी को एसडीएम बांसडीह के निर्देश पर सहतवार मंडी हाऊस पर स्थानांतरित किया गया था। इसके लिए एसडीएम बांसडीह ने पूरे मंडी की सफाई कराते हुए दो हैंडपंप लगवाए थे। इधर कुछ दिनों से कुछ व्यापारी अचानक केवरा चट्टी पर जाकर दुकान लगा रहे हैं जिससे वहां पर हमेशा सुबह से 9 बजे तक रोड पर जाम लगा रहता है। सहतवार मंडी में व्यापारियों की संख्या कम होने से ग्राहक कम आ रहे हैं। जिससे व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
व्यापारी मनोज वर्मा, दिनेश तुरैहेा, शम्भू गुप्ता, राजू तुरैहा, छठ्ठू तुरैहा ,कन्हैया, रामेश्वर, महेंद्र, राजेश आदि का कहना है कि जब यहां मंडी लगने लगी तो एसडीएम बांसडीह ने बताया था कि अब स्थायी मण्डी लगायी जाएगी और जाम से मुक्ति मिलेगी। मंडी में स्थायी दुकान लगाने वाले व्यापारियों ने मंडी सचिव से लाइसेंस बनवाने के लिए पांच-पांच सौ रुपया जमा किया था और उनका लाइसेंस भी बनकर आ गया है। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से समस्या को दूर करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें