फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने प्रधान के विरूद्घ बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। मजदूरी का भुगतान न होने से आक्रोशित निकासी गांव के मनरेगा मजदूरों ने सोमवार को खंड विकास अधिकारी नगरा को ज्ञापन सौंप एक सप्ताह के भीतर भुगतान की मांग की है। ऐसा न होने पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मनरेगा मजदूरों ने बीडीओ नगरा को दिए गए ज्ञापन में कहा है कि प्रधान व उनके प्रतिनिधि मजदूरी भुगतान का आश्वासन देकर काम ले रहे हैं। बताया जाता है कि अभी सरकार से धन नहीं आया है। मनरेगा मजदूरों ने इसकी जांच कराते हुए मजदूरी का भुगतान करने की मांग की। प्रवासियों के लिए भेजे गए धन और खाद्यान्न का लाभ देने में भी अनियमितता का आरोप लगाया। ज्ञापन सौंपने वालों में मनोज, रविंद्र, अमरजीत, राम सरिख, विनोद, राम परिखा, विवेक,रोशन, शम्भू, बृजवासी, बालजीत, रामदुलार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें