फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: पांच दिन बाद तेज धूप हुई तापमान में 2 डिग्री की वृद्धि

विज्ञापन
चिलचिलाती धूप में चेहरा ढककर अपने एक ही स्कूटी पर अपने गंतव्य को जाती युवतिया।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले में सोमवार को मौसम काफी गर्म रहा। तापमान में भी दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पिछले दिनों आंधी और बारिश के कारण गर्मी से लोगों को राहत मिली थी। करीब पांच दिन तक जिले में मौसम सुहाना रहा, लेकिन अब पिछले चार दिन से मौसम ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। सोमवार की सुबह से ही तीखी धूप खिलनी शुरू हो गई। दोपहर में सड़कों पर आवाजाही काफी कम दिखाई दी।
विज्ञापन

अधिकतम तापमान बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवाओं की गति 5 किमी प्रति घंटा रही। रविवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम 26 डिग्री दर्ज किया गया था। अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। गांधी महाविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि माैसम ऐसा ही रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें