फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे बाद डूबे युवक का शव उसी स्थान पर उतराया मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक का शव गंगा में उतराया मिला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामगढ़। हल्दी थाना क्षेत्र के हुकुम छपरा गंगा घाट पर बुधवार को मुंडन संस्कार में आए युवक स्नान करते वक्त गंगा नदी में डूब गया था। उसका शव गुरुवार के सुबह करीब 11 बजे गंगा हुकुम छपरा घाट पर उतराया मिला। पुलिस ने गंगा नदी से शव निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष हल्दी एससी दिवेदी ने बताया कि बुधवार को डूबे युवक का शव करीब 11 बजे हुकुम छपरा घाट पर उतराया मिला। परिजनों के साथ आए भाई ने शिनाख्त की। बुधवार को बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के बिगही गांव निवासी धनजी यादव का पुत्र पिंटू यादव 19 गंगा नदी में स्नान करते वक्त पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में समा गया था। युवक की डूबने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंगा नदी में महाजाल डालकर खोजने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। हार थककर परिजन भी अपने घर लौट गए थे। गुरुवार की सुबह तड़के परिजन सहित गांव के लोग गंगा नदी के हुकुम छपरा गांव पर इकट्ठा हो गए थे। गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे अचानक पिंटू यादव जिस स्थान पर स्नान करते वक्त डूबा हुआ था उसी स्थान पर शव उतराया मिला। शव को देखते ही परिजन दहाड़ मार कर रोने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें