फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मांगों के समर्थन में अधिवक्ताओं ने किया मार्ग अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। दो सूत्रीय मांगों के समर्थन में सोमवार को अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के अधिवक्ताओं ने मुंसिफ मोड़ को बल्ली लगाकर जाम कर कर दिया। लगभग 20 मिनट तक मार्ग अवरुद्ध होने से आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे सिटी इंचार्ज बीबी सिंह के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। उसके पूर्व बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम चौबे की अध्यक्षता की बैठक में दो प्रस्ताव पर चर्चा हुई। जिसमें न्यायालय के सामने फल बिक्रेताओं द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने एवं उपनिबंधक कार्यालय रसड़ा बलिया तत्काल प्रभाव से हटाने का प्रस्ताव पास हुआ। अधिवक्ताओं ने चेताया कि यदि उपनिबंधक कार्यालय तत्काल स्थानांतरित नहीं हुआ तो दीपावली के बाद तहसील बार एसोसिएशन और अधिवक्ता बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट रसड़ा की संयुक्त बैठक सिविल कोर्ट रसड़ा के परिसर में होगी जिसमें आरपार की लडाई की रूप रेखा तैयार की जाएगी। इस मौके पर इन्द्रदेव यादव, रामशब्द यादव, पंकज दूबे, कमलेश तिवारी, प्रेम सागर सिंह, भुवनेंदर सिंह, इन्द्रजीत तिवारी, सुशील सिंह, दीपक दूबे, दीपक कुमार, राजेश यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें