फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: कचरे में शरारती तत्वों ने लगाई आग

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। रानीगंज बाजार व बीबी टोला को जोड़ने वाला भांगड़ नाला के कचरे में सोमवार को शरारती तत्वों ने आग लगा दी। जिससे बीबी टोला व रानीगंज बाजार के तटवर्ती इलाकों में धुआं फैल गया। अग्निशमन के जवानों के दो घंटे के प्रयास के बाद आग काबू में हुआ। बीवी टोला रानीगंज को विभाजित करने वाले भांगड नाला पुल के नीचे रानीगंज व बीवी टोला बाजार के अधिकांश लोग कचरा डालते हैं, जिससे भांगड़ नाले में कचरा का टीला बन गया था। किसी शरारती तत्वों ने उसमें आग लगा दिया, जिससे चारों तरफ हुआ धुंआ फैल गया। लोगों को सांस लेने में परेशानी होने लगी थी। फायर ब्रिगेड के जवानों के प्रयास के बाद आग काबू में हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें