रसड़ा। अधिवक्ता संघ के पूर्व तहसील अध्यक्ष एवं भाजपा कार्यकर्ता त्रिलोकी नाथ सिंह पर जानलेवा हमला करने वाले दो हमलावरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय से रिमाण्ड पर लिया।
कोतवाल सौरभ कुमार राय ने बताया कि अधिवक्ता त्रिलोकी सिंह की निशान देही एवं पहचान करने पर उपनिरीक्षक दिनेश शर्मा ने अपने हमराहियों संग बांसडीह थाना रोड के सेमरी छाता निवासी पंकज सिंह पुत्र स्व. लाल साहब सिंह व उसी गांव निवासी राज कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को उनके आवास से गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय से रिमाण्ड प्रदान किया गया है। मालूम हो कि त्रिलोकी सिंह पर 16 मार्च 2020 को तहसील जाते समय बाइक सवार तीन बदमाशों ने गोली मार कर घायल कर दिया था। गोली उनके हाथ में लगी थी।