फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia: खाद्यान्न घोटाले का आरोपी एडीओ पंचायत गिरफ्तार, ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने पकड़ा

Wed, 16 Oct 2024 04:03 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

बलिया में ईओडब्ल्यू की टीम ने खाद्यान्न घोटाले के आरोपी एडीओ पंचायत को गिरफ्तार कर लिया है। अचानक हुई इस कार्रवाई से ब्लाक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम आरोपी अधिकारी को कोर्ट में पेश करने के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन
ईओडब्ल्यू की टीम के साथ खाद्यान्न घोटाले का आरोपी एडीओ पंचायत - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में खाद्यान्न घोटाले का जिनन एक बार फिर बाहर आया है। ईओडब्ल्यू वाराणसी की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी व मनियर विकास खंड के एडीओ पंचायत अरुण कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। साथ ही टीम ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए वाराणसी लेकर रवाना हो गई। ईओडब्ल्यू द्वारा अचानक की गई इस कार्रवाई से ब्लॉक मुख्यालय में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन



आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन, वाराणसी की टीम इंस्पेक्टर सुनील कुमार वर्मा के नेतृत्व में खाद्यान्न घोटाला में संलिप्त एडीओ (पंचायत) अरुण कुमार सिंह पुत्र देवनाथ सिंह निवासी ग्राम खटंगी थाना सिकंदरपुर को मनियर ब्लॉक गेट के पास से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। अभियुक्त के विरुद्ध सिकंदरपुर थाना में वर्ष 2006 में अभियोग खाद्यान्न घोटाला का अभियोग पंजीकृत है।

तब आरोपी ग्राम पंचायत अधिकारी ब्लॉक नवानगर में नियुक्त था और वर्तमान में मनियर ब्लॉक पर कार्यरत है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक सुनील कुमार वर्मा, मुख्य आरक्षी विनीत पांडे और सरफराज अंसारी और अरविंद सरोज ईओडब्ल्यू वाराणसी शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें