फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रधानों के लखनऊ महासम्मेलन को लेकर प्रशासन अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लखनऊ में अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले आयोजित होने वाले महासम्मेलन और प्रदर्शन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रधानों को लखनऊ कूच करने से रोकने के लिए पुलिस ने सोमवार की देर रात से ही जिले भर में बड़े पदाधिकारियों के खिलाफ धरपकड़ और हाउस अरेस्ट की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगरा/इंदरपुर : अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के बैनर तले होने वाले कार्यक्रम को लेकर नगरा पुलिस ने सोमवार रात ही संगठन के उपाध्यक्ष चैन प्रताप को उनके देवरिया स्थित आवास पर हाउस अरेस्ट कर लिया। आजमगढ़ मंडल व नगरा ब्लॉक के अध्यक्ष जयप्रकाश यादव के पंडरी स्थित आवास पर भी पुलिस ने पहरा बिठा दिया, लेकिन वे पुलिस के पहुंचने से पहले ही बाहर निकलने में कामयाब रहे। जयप्रकाश यादव ने कहा कि प्रशासन द्वारा हमें रोकने का प्रयास लोकतंत्र की हत्या है।
गड़वार: गड़वार ब्लॉक के प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल यादव ने भी प्रशासन पर उनके घर की निगरानी करने और रोकने का आरोप लगाया है। उन्होंने प्रधानों से एकजुट होने की अपील करते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों की समस्याओं, अधिकारों और सम्मान की लड़ाई को दबाने की कोशिश हो रही है।
विज्ञापन

बांसडीह: बांसडीह कोतवाली पुलिस ने सोमवार की देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए बड़सरी गांव में अखिल भारतीय प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष बृजानंद उर्फ महंगू तिवारी तथा पिंडहरा गांव में बांसडीह ब्लॉक प्रधान संघ के अध्यक्ष नीतिश पांडेय को उनके आवासों पर हाउस अरेस्ट कर दिया। अखिल भारतीय ग्राम प्रधान संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि जब तक आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न नहीं हो जाते, तब तक वर्तमान ग्राम प्रधानों के कार्यकाल में बढ़ोतरी की जाए। इसके साथ ही पंचायत प्रतिनिधियों के अधिकारों की रक्षा और उनके विभिन्न लंबित मुद्दों का तत्काल समाधान किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें