फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन ने पत्रकारों पर फोड़ा ठीकरा: बरमेश्वर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सेवानिवृत्त शिक्षक, कर्मचारी व अधिकारी समन्वय समिति के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में बुधवार को सर्वसम्मति से खेत प्रस्ताव पारित करके पत्रकारों के गिरफ्तारी की निंदा की गई। अध्यक्ष बरमेश्वर पांडेय ने कहा कि प्रशासन अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में विफल रहा है और अपनी गलतियों का ठीकरा पत्रकारों के सर फोड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नकल माफिया नियंत्रण करने में प्रशासन नाकाम रहा है। जो विद्यालय पहले भी नकल कराने के मामले में बदनाम रहे हैं, उनको फिर से केंद्र बनाया जाना ही अनुचित है। पुलिस मुखबिर की सूचना पर अपराधी पर कार्रवाई करती है। मुखबिर का नाम पता गोपनीय रखा जाता है लेकिन यहां तो पेपर लीक की सूचना देने वाले पत्रकारों को ही प्रशासन ने फंसा दिया। सूचना निकालना और उसे लोगों तक पहुंचाना पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य है। पत्रकारों की गिरफ्तारी का कोई औचित्य नहीं बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें