फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सूची में नाम नहीं जोड़े जाने पर प्रदर्शन

Fri, 27 Nov 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदाता सूची से नामों को हटाए जाने के विरोध में दुुबहर विकास खंड के सलेमपुर के मतदाताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। उनका आरोप था कि 350 नाम मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं।
विज्ञापन


इस बाबत मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमप्रकाश चौधरी को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया है कि दुबहर ब्लॉक के सलेमपुर ग्राम सभा में कई मतदाताओं को नाम सूची में शामिल थे।


लेकिन उसे जिला पंचायत एवं बीडीसी के चुनाव के समय विलोपित कर दिया गया था। इसके चलते करीब 350 मतदाता चुनाव से वंचित रह गए। इसके बाद दोबारा सूची में डालने के लिए आवेदन की प्रक्रिया पूरी करके फार्म ब्लॉक मुख्यालय पर जमा करा दिया।
विज्ञापन



जब प्रधान पद के नामांकन के लिए अंतिम सूची का प्रकाशन किया गया तो उसमें नाम फिर से नहीं बढ़ाया गया। यह सारी चीजें एक सुनियोजित योजना के तहत कराई गई हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर चुनाव से पहले उनका नाम सूची में शामिल नहीं किया जाता है तो अनशन के लिए बाध्य होंगे।


इस मौके पर स्वामीनाथ साहनी, रोशन साहनी, राजाराम राय, जयप्रकाश राय, शिवजी पटेल, जयप्रकाश पटेल, दिनेश सोनी, आनंद गुप्ता, भुवाल साहनी सहित सैकड़ों लोग शामिल रहे। इस दौरान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें