फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अड़े शिक्षक, नहीं जांची कापियां

Wed, 01 Apr 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन तीसरे दिन बुधवार को भी नहीं किया गया। मांगों पर अड़े शिक्षकों ने पूरी तरह से इसका बहिष्कार किया। शिक्षक नेताओं का कहना है कि मांगें पूरी होने तक बहिष्कार चलता रहेगा।
विज्ञापन


नगर के कुंवर सिंह इंटर कालेज, राजकीय इंटर कालेज, राजकीय बालिका विद्यालय और टाउन इंटर कालेज को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों  पर 30 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन शुरू होना था लेकिन शिक्षकों ने तीसरे दिन भी काम नहीं किया।

विभिन्न शिक्षक संगठन शर्मा गुट, चेतनारायण गुट, पांडेय गुट, ठकुराई गुट, वित्तविहीन शिक्षक संगठन आदि के शिक्षक नेता मूल्यांकन केंद्रों पर भ्रमण कर नजर बनाए रखे। केंद्र पर उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन शुरू होने की बात तो दूर, कोठार तक नहीं खुल सका।
विज्ञापन


 प्रदेश स्तर से मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार से कई शिक्षक तो घर बैठे ही मोबाइल के जरिये स्थिति का पता करते रहे। शर्मा गुट के बहिष्कार का बुधवार अंतिम दिन था। उनके नेताओं की माने तो यदि फिर कोई निर्देश नहीं आया, तो गुरुवार से मूल्यांकन होना तय है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें