राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नई दिल्ली स्थित आवास साउथ एवेन्यू लेन को खाली कराए जाने के विरोध में बुधवार को समर्थकों ने टीडी कालेज चौराहे पर प्रधानमंत्री मोदी आैर भ्ााजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला दहन किया।
छात्रनेता धर्मवीर सिंह तथा पूर्व अध्यक्ष किशन प्रताप सिंह के नेतृत्व में दर्जनों समर्थकों ने चौराहा पर पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा अमित शाह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
छात्र नेताओं ने कहा कि राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के नाम से चल रहा आवास पूर्व पीएम चंद्रशेखर को 1977 में आंवटित किया गया था। पूर्व पीएम के निधन के बाद आवास नीरज शेखर के नाम पर आंवटित था। चार दशक से आवास बलिया के सांसद के नाम पर आंवटित होने के चलते इससे जनपदवासियों की भावनाएं जुड़ी हुई थी।
छात्र नेताओं ने कहाकि यदि कें द्र अपने निर्णय को वापस नहीं लिया जाता है तो इसके दूरगामी परिणाम सरकार को भुगतने पड़ेगे। पुतला दहन करने वालों में उपेंद्र सिंह, पंकज सिंह, सुमंत यादव, प्रदीप यादव, सिद्धार्थ शंकर, नीरज दूबे, अविनाश सिंह, सरदार मुहम्मद अफजल आदि शामिल रहे।