फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में दो सिपाहियों पर गिरी गाज : बैरक में व्यक्ति को पीटा, छोड़ने के लिए वसूले एक लाख रुपये; एक हिरासत में

Thu, 28 Nov 2024 12:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : इस मामले को लेकर पीड़ित ने एसपी और आला अफसरों से न्याय की गुहार लगाई थी। सीओ की जांच में मामला सही पाया गया तो एक सिपाही को हिरासत में लिया गया है। पीड़ित के अनुसार, उसे बैरक से छोड़ने के लिए सिपाहियों ने ढाई लाख की डिमांड की थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के नरहीं थाने के दो पुलिसकर्मी कौशल पासवान व श्रषिलाल बिंद को पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, उदासीनता एवं अनुशासनहीनता बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दोनों सिपाहियों पर एक व्यक्ति की थाने लाकर पिटाई और एक लाख की वसूली करने के आरोप लगा है। शिकायत मिलने पर मामले की सीओ से जांच कराई गई थी। दोनों सिपाहियों को खिलाफ पीड़ित की तहरीर पर एफआईआर दर्ज करते हुए एक को हिरासत में भी लिया गया है।

विज्ञापन


भरौली गांव निवासी रूदल यादव ने 26 नवंबर को पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों से लिखित शिकायत की थी कि उनके भाई नितीश पर गो-तस्करी तथा पशु क्रूरता अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर पुलिस उसे ढूंढ रही थी।

बता दें कि बीते 25 नवंबर को थाने के सिपाही कौशल पासवान, श्रषिलाल बिंद थाने ले जाकर बैरक के कमरे में बंद कर मेरी पिटाई की। इसके बाद छोड़ने के लिए ढ़ाई लाख रुपये की मांग की। अपनी जान बचाने के लिए एक लाख दिए गए खाते में दो बार में भेजा। जनसेवा केंद्र संचालक मंटू निषाद के खाते में एक लाख रुपये पहुंच जाने के बाद मुझे छोड़ा गया।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर एसपी ने मामले की जांच सीओ सदर श्यामकांत को सौंपी। जांच में रूदल यादव के आरोप सही पाए गए। इसके बाद दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया गया। यही नहीं, दोनों सिपाहियों के खिलाफ पीड़ित की तहरीर मुकदमा भी पंजीकृत किया गया है। एक को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें