फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : छह साल के मासूम के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म, महिला ने दी तहरीर, आरोपी फरार; गिरफ्तारी के लिए टीम गठित

Thu, 28 Nov 2024 12:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

Ballia News : इस मामले में महिला ने बैरिया थाने में तहरीर दी है। आरोपी युवक के खिलाफ टीमें गठित कर दी गई हैं। पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया के बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में बालक के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पांच दिन पुराने मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।

विज्ञापन


वहीं, फारेंसिक टीम के साथ पुलिस अधिकारियों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।



अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने थाने पर प्रार्थना पत्र दिया था। इसमें उसने अपने छह वर्षीय नाती के साथ गांव के ही 22 वर्षीय युवक द्वारा अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया था। घटना लगभग पांच दिन पुरानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में पुलिस ने उचित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करने के साथ फारेंसिक टीम के साथ घटना स्थल का निरीक्षण किया। आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें बना दी गई है। मौके पर कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें