फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia : नरही में एक और वसूली कांड पर कार्रवाई, 11 सिपाही लाइन हाजिर, पांच का स्थानांतरण, मची खलबली

Sat, 30 Nov 2024 03:00 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया

सार

नरही में एक और वसूली कांड के बाद पुलिसिया खेमे में कार्रवाई का हंटर चला है और 11 सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है और पांच का स्थानान्तरण हुआ है। इस एक्शन के बाद पुलिसिया खेमे में हलचल है। बताया जा रहा है कि वैध वसूली कांड के बाद लंबे समय से थाने पर जमे कई जवानों का पशु व शराब तस्करों से संलिप्ता चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस आवेदन मिलने पर करेगी मामले में कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नरही में एक और वसूली कांड के बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। दो आरोपी जवानों के निलंबन और मुकदमा दर्ज कराने के बाद थाने पर लंबे समय से जमे व अवैध गतिविधियों में संलिप्त  11 जवानों को लाइन हाजिर कर दिया है और पांच जवानों का गैर थाने पर स्थानांतरण किया है। अवैध वसूली कांड के बाद लंबे समय से थाने पर जमे कई जवानों का पशु व शराब तस्करों से संलिप्ता चल रही थी। हिस्ट्रशीटर रूदल यादव को बंधक बनाकर एक लाख रुपये की अवैध वसूली मामले के खुलासे के बाद पुलिस की टॉलरेंस नीति की कलई खुल गई।

विज्ञापन


दोनो जवान पन्ने लाल के समय से थाने पर तैनात थे। एसपी ने सीओ सदर श्यामकांत से तमाम पहलुओं की जांच करवाने के बाद अवैध वसूली कांड के समय से जमे मुख्य आरक्षी, आरक्षी सहित अन्य जवानों की सूची तैयार कर करवाई कि है। बृहस्पतिवार की देर रात एसपी ने थाने पर लंबे समय से जमे 11 जवानों को लाइन हाजिर वह पांच जवानों को गैर थाने पर स्थानांतरण कर दिया। एसपी के सख्त तेवर के बाद विभाग में खलबली मची है।

 पुलिस अधीक्षक ने मुख्य आरक्षी राजकुमार सिंह, बालचनद्र सरोज, आरक्षी पवन चौबे, विशाल कुमार, राहुल मौर्य, निशांतु सोनकर, विभूति यादव, बलवीर सिंह, प्रत्युष कृष्णा, संतोष चौधरी व कोण्टाडीह चौकी पर तैनात वीर कुमार को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन भेजा है। वहीं सीटीएस में तैनात श्रीराम यादव को खेजरी, राहुल कुमार को नगरा, पैरोपकार रजनीकांत यादव को खेजूरी, मुख्य आरक्षी बालचंद्र सरोज को पकड़ी, आशीष कुशवाहा को नगरा भेजा है।
विज्ञापन


वहीं सपा ने पुलिस लाइन में तैनात मुख्य आरक्षी वीरेंद्र कुमार मोहम्मद शाकिर अनिल कुमार महेश शुक्ला प्रवीण कुमार मोहम्मद हबीब अनिल सरोज सोहन सिंह विनय तिवारी मिथिलेश कुमार रोहित कुमार को वह सीटीएस खेजरी में तैनात आरक्षित सुनील यादव नगर में इंद्रजीत यादव आरक्षी रिक्त देव को नगर से मुख्य रक्षण राम प्रवेश उपाध्याय पकड़ी से खेजरी थाने के पैरोकार आरक्षी सौरव कुमार को नही स्थानांतरण किया है। एसपी विक्रांत वीर ने आरक्षी को तत्काल प्रभाव से नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें