फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: तेंदुआ गांव के कार्यवाहक प्रधान तय, डीएम को भेजी रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीयर ब्लॉक के तेंदुआ गांव के कार्यवाहक प्रधान लालबचन होंगे। इसके अनुमोदन के लिए ब्लॉक प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेज दी गई है। एडीओ पंचायत मनोज सिंह ने इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन

इस संबंध में विगत फरवरी माह में एसडीएम शरद चौधरी की अध्यक्षता में गांव के प्राथमिक स्कूल परिसर में बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में बीडीओ फैसल आलम, एडीओ पंचायत मनोज सिंह व सचिव रविभूषण सिंह मौजूद रहे।
अधिकारियों की मौजूदगी में पंचायत सदस्य राजेंद्र, अंबरेस, सुनीता, लबिहरी, रोजगार सेवक सत्यप्रकाश यादव समेत कई सदस्य उपस्थित रहे। 11 सदस्यों वाली ग्राम पंचायत में आम सहमति से लालबचन को कार्यवाहक प्रधान के रूप में चुन लिया गया। बताया जाता है कि तत्कालीन निर्वाचित प्रधान पतिराम यादव का 24 नवंबर 2025 को वृद्धावस्था के कारण निधन हो गया था, जिसके बाद से यहां प्रधान का पद रिक्त चल रहा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें