फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: घर में घुस कर दंपती की पिटाई कर सामान लूटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गड़वार/ चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के कोड़रा गांव में हरेंद्र चौहान के घर मंगलवार की रात धारदार हथियार से लैस बदमाशों ने हमला कर दंपती को घायल कर दिया।
विज्ञापन

कोडरा गांव निवासी हरेंद्र चौहान ने आरोप लगाया कि रात में पत्नी पुष्पा देवी घर में सो रही थीं। मंगलवार की रात करीब 11 बजे धारदार हथियार, लाठी, डंडे से लैस होकर आठ-दस की संख्या में बदमाश दीवार तोड़कर घर में प्रवेश कर गए। हमलोगों पर हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद घर में तोड़फोड़ कर बक्सा व अटैची में रखा सामान निकाल ले गए। हरेंद्र चौहान ने बताया कि मैं भैंस बेचकर और पुत्र के द्वारा भेजी धनराशि घर बनवाने के लिए रखी थी। थाना प्रभारी हितेश कुमार ने कहा कि इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। कोड़रा गांव में दो पक्षों में मारपीट का मामला आया था, जिसमें दोनों ने सुलह कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें