फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना आदेश के पैमाइश करने लगा लेखपाल, हुआ विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। उभाव थाना क्षेत्र के राजपुर ग्राम में बिना किसी विभागीय आदेश के एक लेखपाल ने अपने रिश्तेदार की मदद के लिए विवादित भूमि की नापी शुरू कर दी। जब एक पक्ष ने इसका विरोध किया तो लेखपाल लोगों से भिड़ गया। इसकी सूचना पर एसडीएम ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

लेखपाल का कहना था कि वह तहसील क्षेत्र की किसी भी जमीन की पैमाइश कर सकता है। इस पर गांव के लोगों से उसका विवाद हो गया था। इसी बीच समर बहादुर मौर्य ने 112 नंबर डायल करके पुलिस को बुला लिया। एसडीएम राजेश गुप्ता से शिकायत की। एसडीएम नायब तहसीलदार दीपक सिंह जांच का निर्देश दिया है। समर बहादुर मौर्य के अनुसार लेखपाल मनीष वर्मा के रिश्तेदार का गांव की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। लेखपाल गांव में आया और विवादित आराजी की पैमाइश करने लगा। विरोध करने पर वह लोगों से हाथापाई पर उतारू हो गया। लोगों ने इसका विडियो बना लिया। बताया जाता है कि लेखपाल मनीष वर्मा की चरौवां गांव में ड्यूटी है। वहां भी किसी के साथ उसकी मारपीट हो चुकी है।नायब तहसीलदार दीपक सिंह ने बताया कि लेखपाल के खिलाफ शिकायत की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें