फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांतिपूर्ण तरीके से हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा

Sun, 13 Sep 2015 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में चाक-चौबंद व्यवस्था के बीच रविवार को लेखपाल भर्ती संपन्न हुई। जिलाधिकारी मुरली मनोहर लाल ने कई केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। केेंद्रों पर पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल तैनात रहे।
विज्ञापन


अभ्यर्थियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे स्टेशन, रोडवेज और अन्य संवेदनशील स्थलों पर पुलिस की तैनाती की गई थी। जिलेभर में 42 केंद्रों पर परीक्षा हुई।

जिलाधिकारी सुबह की परीक्षा में नागाजी स्कूल जीराबस्ती व सेंट जेवियर्स स्कूल पहुंचे। सेंट जेवियर्स स्कूल में कई कमरों में जाकर परीक्षा की शुचिता का जायजा लिया।

हालांकि पहले से लखनऊ से आए प्रेक्षक श्याम सुंदर शर्मा भी वहीं थे।  बड़ागांव में मर्चेंट इंटर कालेज में सघन निरीक्षण किया। परीक्षा में पांच से सात फीसदी अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें