फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकिया मोड़। बेल्थरा रोड-सिकंदरपुर मार्ग एक मिनी इंडस्ट्रीज के करीब रविवार की देर शाम बोलेरो की चपेट में आने से एक वृद्ध घायल हो गया। मौके पर पहुंचे परिजनों एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद घर लेकर चले गए। रात में फिर वृद्ध तबीयत बिगड़ी जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उभाव थाना क्षेत्र के ककरासो गांव निवासी सुरेश ठाकुर (60) का चौकिया मोड़ स्थित यजमानों के घर आना जाना रहता था। रविवार की देर शाम चौकिया मोड़ से अपना काम निबटाकर घर जा रहे थे कि चौकिया-उभाव मार्ग पर एक मिनी इंडस्ट्रीज के करीब बोलेरो की चपेट में आकर घायल हो गए। घायल होने की जानकारी मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और हल्की फुल्की चोट समझकर एक निजी चिकित्सक से इलाज कराने के बाद घर लेकर चले गए। लेकिन रात तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें