फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार लोक सेवा आयोग में नरहीं के अनुभव चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
नरहीं। बिहार लोक सेवा आयोग की पीसीएस परीक्षा में विकास खंड सोहांव के नरहीं ग्राम निवासी अनुभव राय ने सफलता का परचम लहराया है। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित इस परीक्षा में पहली बार प्रतिभाग कर रहे अनुभव ने 261वीं रैंक हासिल की है। अनुभव वर्तमान में कोयंबटूर में वन क्षेत्राधिकारी का प्रशिक्षण कर रहे हैं, जिस पद पर 2018 में चयनित हुए थे। बिहार लोक सेवा आयोग ने परीक्षा का परिणाम छह जून 2021 को जारी किया है। जिसमें अनुभव को राजस्व अधिकारी का पद मिला है। यह खबर जैसे ही गांव पहुंची परिवार सहित गांव में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

बता दें कि अनुभव की माता कौशल्या राय व पिता बब्बन राय दोनों नरहीं गांव के प्रधान रह चुके हैं। अनुभव के अलावा तीन बड़ी बहने भी हैं जिनका विवाह हो चुका है। माता पिता की सबसे छोटी संतान अनुभव बचपन से ही अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के थे। पिता बब्बन राय बताते हैं कि अनुभव प्रारम्भ से ही अध्ययन में रुचि रखते थे। पांचवीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद शिक्षा के लिए वाराणसी गए अनुभव ने सनबीम स्कूल भगवानपुर वाराणसी से 2005 में दसवीं (86.6) और 2007 में बारहवीं (84) फीसदी परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी लखनऊ से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया। मोती लाल नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी प्रयागराज से 2014 में एमटेक करने के बाद तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय मुरादाबाद में 2016 तक अध्यापन कार्य किया। इसी दौरान अनुभव ने सिविल सर्विसेज में जाने की ठानी। कठिन परिश्रम का ही परिणाम था कि 2018 में एमपी पीसीएस में सफलता हाथ लगी। वन क्षेत्राधिकारी के पद पर चयनित होने के बाद भी अनुभव रुके नहीं, परिश्रम जारी रहा। अब बिहार लोक सेवा आयोग में चयनित हुए। अनुभव अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता को देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें