फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में एक भाई की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबहर। क्षेत्र के शिवपुर दियर नई बस्ती में मंगलवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरा भाई घायल हो गया। इससे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि शिवपुर दियर निवासी ललन कन्नौजिया के पुत्र संटू (22) तथा रंटू (18) मंगलवार की देर शाम चारागाह से अपने गधे को खोजने के लिए जनेश्वर मिश्रा सेतु के अप्रोच मार्ग पर जा रहे थे। इसी बीच अज्ञात वाहन ने दोनों भाइयों को पीछे से धक्का मार दिया, जिससे दोनों भाई सड़क पर गिरकर तड़पने लगे। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने संटू को मृत घोषित कर दिया जबकि रंटू का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। घटना से शिवपुर दियर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने जनेश्वर मिश्रा सेतु पर जा रहे वाहनों की गति को संतुलित करने के लिए अविलंब गति अवरोधक बनाने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें