फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे से गुस्साए लोगों ने लगाया जाम

Fri, 27 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग पर शुक्रवार की सुबह सेमरी गांव के पास कमांडर जीप की चपेट में आने से चार साल का मासूम घायल हो गया। हादसे के बाद भाग रहे कमांडर जीप को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ लिया।
विज्ञापन



जीप को सड़क किनारे खड़ी कर चक्काजाम कर दिया। जिससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। एक घंटे बाद मौके पर पहुंचे बांसडीहरोड एसओ ने किसी तरह से समझा-बुझाकर चक्काजाम समाप्त कराया।


क्षेत्र के बांसडीहरोड-सहतवार मार्ग के सेमरी गांव निवासी अयोध्या तुरहा का चार वर्षीय पुत्र आलोक कुमार शुक्रवार की सुबह अपने घर से शौच के लिए खेतों में गया था। वापस आते समय घर के सामने सड़क पर जा रही जीप की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन



घटना के बाद जीप चालक वाहन लेकर भागने लगे। गांव के कुछ युवकों ने सात किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद जीप को अपने कब्जे में ले लिया। ड्राइवर थाने में जाकर अपनी जान बचाई। युवकों ने जीप को वापस लाकर सेमरी गांव स्थित घटना स्थल पर पहुंचे।


इसके बाद जीप को सड़क पर खड़ी कर बांस-बल्ली और चौकी के सहारे सड़क जाम कर दिया। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विनीत कुमार राय के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। पुलिस ने जीप को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें