बलिया। जनपद में कोरोना के मरीज लगातार घट रहे हैं। लेकिन त्योहार के सीजन में उतनी ही लापरवाही भी जारी है। जबकि जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग लोगों को हाथ धोने, मुंह पर मास्क लगाने तथा दो गज की दूरी बनाने के लिए जागरूक कर रहा है। बावजूद दुकानदार व ग्राहक दोनों में ही लापरवाही जारी है। जिले में शुक्रवार को आई रिपोर्ट में 16 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 6554 हुई। इसमें पहले से भर्ती 6538 में से 6357 लोग उपचार के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 104 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 93 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 6583 संक्रमित पाए गए हैं। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।