फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जनगणना ड्यूटी से पत्नी का नाम कटवाने के लिए एबीएसए से दुर्व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जन गणना में लगी शिक्षामित्र पत्नी की ड्यूटी कटवाने के लिए पति ने खंड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज के साथ दुर्व्यवहार किया। सदर तहसील के सभागार में शुक्रवार को हुए इस मामले में एबीएसए की शिकायत पर सदर कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

हनुमानगंज के खंड शिक्षाधिकारी माधवेन्द्र पांडेय ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी हनुमानगंज के पद पर कार्यरत हूँ। शुक्रवार को एक बजे के करीब सदर तहसील के सभागार में बैठा था। वर्तमान में तहसील से जनगणना-ड्यूटी का वितरण हो रहा है। प्राथमिक विद्यालय बहेरी में कार्यरत शिक्षा मित्र वसुन्धरा राय की ड्यूटी जनगणना में लगी है। वसुन्धरा राय जनगणना से डयूटी कटवाने के लिए लगातार दबाव बना रही थी। दोपहर में पति मिंकू राय के साथ तहसील सभागार में आयी और अपनी ड्यूटी कटवाने हेतु दबाव बनाने का प्रयास की। उस दौरान जनगणना को लेकर काम कर रहा था, उन्हे तहसीलदार साहब से मिलकर आग्रह करने हेतु बताया गया।
मिंकू राय तहसील सभागार में आये और जबरदस्ती मेरा हाथ पकड़ कर जबरन बाहर ले जाने का प्रयास करने लगे, विरोध करने पर मारपीट पर उतारू हो गए, वहां मौजूद कर्मचारियों ने बीच बचाव कर मामला शांत किया। उन्होनें अमर्यादित टिप्पणी और धमकी दी कि ऐसे ड्यूटी करवाओगें तुमसे ड्यूटी मैं कराउंगा। मिंकू राय ने हाथ पकड़ कर जबरन बाहर लाया और सरकारी कार्य में अवरोध उत्पन्न किया। कोतवाल प्रवीण सिंह ने कहा कि एबीएसए की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें