फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आने लगी नंदीग्राम में जान

Wed, 02 Nov 2016 08:07 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
मेला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
महर्षि भृगु के शिष्य दर्दर मुनि के तपोस्थली में लगने वाला नंदी ग्राम मेला अब धीरे-धीरे रंग पकड़ने लगा है। मेले में जिले के साथ ही गैर जनपदों से भी बछड़े तथा दुधारू नस्ल के पशु आने लगे हैं। वहीं बिहार से पशु व्यापारियों का आना भी शुरू हो गया है। अब तक करीब छह सौ मवेशी मेले में आ चुके है।  हालांकि छठ के बाद ही ददरी मेला पूरे शवाब पर आएगा।   
विज्ञापन



मेले में पशुओं के आवक से अब नगर पालिका की आमदनी भी बढ़ने लगी है। हालांकि नंदी ग्राम पशु  मेले में विधिवत शुभारंभ आठ नवंबर को होना है। धनतेरस  के बाद लगने वाले नंदी ग्राम पशु मेले में नंदी ग्राम थाना भी बनकर तैयार हो चुका है। नपा  कर्मचारियों की माने तो छह सौ से अधिक मवेशियों का पंजीकरण हो चुका है।

 सुरक्षा के मद़देनजर पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर नंदी ग्राम  मेला प्रभारी विवेक पांडेय के नेतृत्व में 70 पुलिसकर्मियों की तैनाती की  गई है, जो मेले की हर गतिविधि पर नजर गड़ाए हुए है। धीरे-धीरे नंदी ग्राम  गुलजार होने से खरीददारों के भी आवक तेज हो गया। वहीं नपा की ओर से पेयजल  के लिए जगह-जगह हैंडपंप भी लगवाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें