सूर्य षष्ठी व्रत की तैयारियों के घरों के साथ ही घाटों पर शुरू हो गई है। वहीं बाजारों में फलों की दूकानें भी सजने लगी हैं। आलम यह है कि ट्रक के ट्रक फल जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गिरने शुरू हो गए हैं। जबकि पूजा कमेटियां तालाबों और नदियों के किनारे घाटों की साफ-सफाई और प्रकाश की व्यवस्था करने में जुट गई हैं। यही नहीं कहीं-कहीं तो छठ पूजा के लिए महिलाओं को फल और साड़ियां भी वितरित किए जा रहे हैं। ।
रेवती संवाददाता के मुताबिक, क्षेत्र के श्रीनगर ग्राम सभा में सूर्य षष्टी पर्व के पूर्व ग्राम प्रधान राजेश कुमार यादव के सौजन्य से मुख्य अतिथि एसडीएम बैरिया अरविन्द कुमार द्वारा 650 व्रत करने वाली महिलाओं को साड़ी एवं पूजा सामग्री बांटीं। उप जिलाधिकारी ने इस नेक कार्य के लिए ग्राम प्रधान की सराहना की। ग्राम प्रधान राजेश यादव ने कहा कि उनके ग्राम सभा के किसी भी महिला का आर्थिक तंगी की वजह से छठ व्रत न नहीं छूटे। इसलिए पूजन सामग्री वितरण करने का निर्णय लिया। गुरुवार तथा शुक्रवार को भी पूजा सामग्री और साड़ी का वितरण किया जाएगा।