फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से कोटेदार नहीं उठाएंगे अनाज

Thu, 20 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,बलिया
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
जिला कोटेदार संघ की बैठक गुरुवार को चंद्रशेखर उद्यान में हुई। जिसमें लखनऊ में आयोजित एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन के बाद भी मांग पूरी नहीं होने के कारण सभी कोटेदार ने यह निर्णय लिया। बैठक को संबोधित करते हुए कोटेदार संघ के अध्यक्ष आनंद प्रकाश सिंह ने कहा कि 16 सितंबर को लखनऊ में धरना-प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान मुख्यमंत्री ने अपने प्रशासनिक अधिकारी को भेज कर आश्वासन दिया था कि एक सप्ताह बाद मामले का हल निकाल लिया जाएगा। एक सप्ताह बीतने के बावजूद कोई निर्णय अभी तक नहीं लिया गया। जिससे उत्तर प्रदेश कोटेदार संगठन ने निर्णय लिया कि सभी  कोटेदार 21 अक्तूबर से जिले के कोटेदार अपने गोदामों पर धरना-प्रदर्शन करेंगे।

साथ ही अनाज का उठान भी नहीं करेंगे। कहा कि धरना-प्रदर्शन मांग पूरी होने तक जारी रहेगा। यही नहीं बिना सूचना विधानसभा का घेराव किया जाएगा। बैठक में ओम प्रकाश पांडेय,  शिवनाथ सिंह, सुरेश यादव, विंध्याचल सिंह, बिजेंद्र सिंह, अशोक सिंह,  दिनेश राय, मृदंगी लाल, दिलीप सिंह आदि रहे। संचालन उदयभान पांडेय ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें