फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: भंडारे में युवक पर चाकू से हमला, चार के खिलाफ हत्या के प्रयास की प्राथमिकी

विज्ञापन
बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर स्थित राजा गांव-खरौनी मार्ग पर हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित
विज्ञापन
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर स्थित राजा गांव-खरौनी मार्ग पर हनुमान मंदिर परिसर में भंडारे के दौरान चंदन तिवारी (22) पर चाकू और लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गोड़धप्पा निवासी चंदन तिवारी 30 मई की रात अपने मित्र प्रिंस गुप्ता के साथ भंडारे में प्रसाद ग्रहण करने गए थे। आरोप है कि हाथ धोने को लेकर हुए विवाद के बाद शाहपुर निवासी गोलू यादव और दारांव निवासी अंकित यादव ने चंदन को पकड़ लिया और पास के खेत की ओर ले जाने लगे। चंदन का मित्र भी उनके पीछे चला गया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के अनुसार खेत में पहुंचने के बाद आरोपियों ने अपने एक अन्य साथी गौरव सिंह को बुला लिया।
आरोप है कि गौरव सिंह ने गाली-गलौज करते हुए चंदन तिवारी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। वहीं अनूप यादव सहित अन्य आरोपियों पर युवक को पकड़कर लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हमलावरों ने युवक पर धारदार हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा।
विज्ञापन

चीख-पुकार के बाद ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी मौके से भाग गए। लोगों ने घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बांसडीह पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घायल युवक के पिता तारकेश्वर तिवारी की तहरीर पर गोलू यादव, अंकित यादव, अनूप यादव और गौरव सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य संगीन धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें