फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चोरी की बाइक लेकर भाग रहे युवक को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र के जनुवान चट्टी पर बुधवार को चोरी की मोटरसाइकिल लेकर भाग रहे आरोपी को बाइक के मालिक और स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया। मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

खेजुरी निवासी दीपक गुप्ता ने करीब 15 दिन पहले सीएचसी खेजुरी के एक कर्मचारी से मोटरसाइकिल खरीदी थी। कुछ दिन पहले बलिया रेलवे स्टेशन से उसकी बाइक चोरी हो गई थी। बुधवार को दीपक खेजुरी बाजार में खड़ा था। इस बीच देखा कि एक युवक उसकी बाइक से जा रहा है। दीपक के आवाज लगाने पर आरोपी भागने लगा। इसके बाद दीपक ने पीछा कर जनुवान चट्टी पर उसे पकड़ लिया। मारपीटकर पुलिस के हवाले कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि बाइक जब्त कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें