दुबहर। थाना क्षेत्र के ओझवलिया गांव में मंगलवार की शाम बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरण के दौरान प्रधान और ग्रामीणों के बीच विवाद हो गया। ईंट, पत्थर लाठी, डंडे की खबर है। इसमें जिला पंचायत सदस्य रेखा कवित्री सहित सात लोग घायल हो गए।
घटना की सूचना पर थाना प्रभारी अजय पाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर मामला शांत किया। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। पांच लोगों की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने भर्ती कर लिया। थाना प्रभारी अजय पाल ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। संवाद