फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंए में गिरा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय गांव में बुधवार की देरशाम एक युवक घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुंए पर बैठा था कि अचानक उठते समय अनियंत्रित होकर कुंए में जा गिरा जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे चांददीयर चौकी प्रभारी सूरज सिंह ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।
विज्ञापन

बैरिया थाना क्षेत्र के टोला शिवन राय गांव निवासी रविशंकर सिंह छोटू 19 पुत्र रविन्द्र प्रताप सिंह रात में हो रही गर्मी के कारण घर से कुछ दूरी पर स्थित कुंए पर जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद रविशंकर कुंए के फर्श से घर वापस जाने के लिए उठा तो असंतुलित होने के कारण कुंए में जा गिरा। गिरने की आवाज सुन आसपास के लोग जुटे और युवक को कुंए से बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद युवक के परिजनों सहित पूरे गांव मे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें