फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: दोस्त की पार्टी से लौट रहे बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
दोकटी थाना क्षेत्र के कोडरहा ढाला के सती माई स्थान के समीप हुए सड़क हादसे में जयप्रकाश नगर निवा
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर/ लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बीएसटी बंधा स्थित कोडरहा ढाला के पास शुक्रवार की देर रात बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। बाइक सवार आजाद यादव (28) की मौत हो गई। पीछे बैठा पिंटू यादव (23) गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

दोकटी थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल ने बताया कि बीएसटी बंधे के कोडरहा ढाले के पास सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार आजाद यादव व पिंटू यादव को इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने आजाद यादव निवासी जयप्रकाश नगर को मृत घोषित कर दिया व पिंटू यादव निवासी बाबू के डेरा को जिला अस्पताल रेफर किया गया। किसी दोस्त के यहां पार्टी मनाकर बाइक से दोनों लौट घर लौट रहे थे।
कोडरहा ढाला के पास बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। इसके बाद सड़क के नीचे गड्ढे में बाइक सहित दोनों गिर गए। आजाद यादव की मां कलावती देवी व बड़ी बहन रिंकू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी निकिता पति की मौत की खबर से बेसुध हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें