फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: करंट की जद में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर के चित्तू पांडेय चौराहा स्थित क्रासिंग के पास सोमवार की देर शाम करंट की चपेट में आने से विजय कुमार निवासी उमरगंज की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। चित्तू पांडेय रेलवे क्रासिंग के पास विजय कुमार फल बेच कर परिवार का भरण पोषण करता था। शाम को तार हटाते समय करंट की जद में आने से झुलस गया। परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


करंट की चपेट में आने से वृद्ध की मौत



चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में मंगलवार की दोपहर करेंट की चपेट में आने से उमाशंकर यादव 70 वर्ष की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। थाना प्रभारी राजेश बहादुर ने बताया कि बलेसरा के जहू डेरा निवासी उमाशंकर यादव बरामदे में स्टैंड पंखा को हाथ से घुमा रहे थे, तभी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें