फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: प्रसूता की मौत पर निजी अस्पताल सील

विज्ञापन
बैरिया तहसील के समीप ​स्थित निजी अस्पताल में प्रसव के दौरान हुई महिला की मौत के बाद अस्पताल को
विज्ञापन
बैरिया। तहसील के निकट दीक्षा हेल्थ केयर को सीएमओ डॉ. संजीव वर्मन की मौजूदगी में सील कर दिया गया। 19 अगस्त को गर्भवती का लापरवाही से ऑपरेशन करने के कारण प्रसूता की मौत का आरोप था। मंगलवार को सीएमओ, क्षेत्राधिकारी मोहम्मद फहीम कुरैसी, नायब तहसीलदार रोशन सिंह की उपस्थिति में तीन सदस्यीय टीम ने सील करने की कार्रवाई की। वहीं, अस्पताल के संचालक, डॉक्टर, स्टार्फ नर्स और गर्भवती को भेजने वाले अल्ट्रासाउंड केंद्र के संचालक दशरथ यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने व कठोर कार्रवाई करने का निर्देश सीएमओ ने दिया।
विज्ञापन

इस दौरान बताया कि नर्सिग होम में निर्धारित मानक पूरा नही किया गया, ओटी में एनेस्थीसिया मौजूद नहीं था। जांच टीम आने की खबर पर कस्बे में अवैध रूप से संचालित निजी अस्पताल, क्लीनिक, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड सेंटर वाले शटर बंद कर भाग गए। जगदेवा ढाही गांव निवासी सूरज पासवान की पत्नी अनीसा देवी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन जांच के लिए एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पहुंचे थे। उसके संचालक ने सुरक्षित प्रसव के लिए सीएचसी पर भेजने की जगह निजी अस्पताल में पहुंचाया। वहां ऑपरेशन के दौरान अनीसा की हालत गंभीर होेने पर चिकित्सक ने पटना की जान पहचान के नर्सिंगहोम के यहां रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर निजी अस्पताल पहुंचे, जहां कर्मचारी ताला बंद कर भाग गए। डीएम के निर्देश पर सीएमओ ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें