फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रोडवेज बस की टक्कर से युवक की मौत, 15 दिन पहले हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गड़वार थाना क्षेत्र के गड़वार-बलिया मुख्य मार्ग पर बरवां चट्टी के पास रविवार की शाम रोडवेज बस ने बाइक सवार दीपक कश्यप को रौंद दिया। इससे उनकी मौत हो गई। एक पखवाड़े पहले शादी हुई थी।
विज्ञापन

सुखपुरा थाना क्षेत्र के घोसवती गांव निवासी दीपक कश्यप की शादी 26 अप्रैल को धूमधाम से हुई थी। वह घर के बड़े बेटे थे और बाहर रहकर मजदूरी कर परिवार चलाते थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दीपक रविवार शाम को किसी काम से बरवां चट्टी गए थे। वहां से लौटते समय बलिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मार दी। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया। परिजन उन्हें लेकर मऊ के एक निजी अस्पताल पहुंचे लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
उधर हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर भाग गए थे। घटना की सूचना पर पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। सोमवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी हितेश कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें