फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सड़क हादसे में बेटे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। मनियर थाना क्षेत्र के भदपुरा चांदू पाकड़ गांव में पूनम देवी के इकलौते बेटे राजन गुप्ता (21) की सड़क हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

भदपुरा चांदू पाकड़ निवासी राजन गुप्ता रविवार की रात अपने पड़ोस में एक तिलक समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 12:30 बजे खाना खाकर घर लौटते समय उनकी बाइक सड़क पर खड़े एक ठेले से टकरा गई। राजन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही राजन ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष गुप्ता और उनकी पत्नी पूनम देवी के लिए यह क्षति असहनीय है। राजन उनका इकलौता पुत्र था। महज एक साल पहले ही उनकी इकलौती पुत्री का भी निधन हो चुका है। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया शुरू की, लेकिन शोक संतप्त परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को अंतिम संस्कार के लिए उन्हें सौंप दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें