फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: रास्ता बनाने के विरोध में युवक ने पेट्रोल पीकर की आत्महत्या की कोशिश

विज्ञापन
जूनियर हाई स्कूल सिकंदरपुर के सामने स्थित मौजा चकफतुल्लाह में प्रस्तावित रास्ते के निर्माण के द
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। कस्बे के जूनियर हाईस्कूल सिकंदरपुर के सामने स्थित मौजा चकफतुल्लाह में रास्ते के निर्माण के विरोध में शनिवार को हेमंत कुमार गोड़ (20) ने पेट्रोल पीकर आत्महत्या की कोशिश की।
विज्ञापन

डूडा की ओर से उक्त रास्ते के निर्माण के लिए धन स्वीकृत है। जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा है। एक पक्ष का दावा है कि संबंधित भूमि निजी है और मामला न्यायालय में विचाराधीन है।
दूसरे पक्ष का कहना है कि वहां पहले से रास्ता मौजूद है और आमजन वर्षों से उसका उपयोग करते आ रहे हैं। शनिवार को राजस्व व पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर रास्ते के निर्माण के लिए मिट्टी गिरवा रही थी। तभी हेमंत कुमार गोड़ ने विरोध स्वरूप पेट्रोल पी लिया।
विज्ञापन

यह देख मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी स्तब्ध रह गए। तुरंत उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है। फिलहाल काम रोक दिया गया है। दोनों पक्षों को तहसील मुख्यालय पर वार्ता के लिए बुलाया गया है। प्रशासन की कोशिश है कि कागजातों की जांच कर आपसी सहमति से इस गतिरोध को समाप्त किया जाए।
घटना के दौरान युवक के घर की महिलाएं भी विरोध में रास्ते पर लेट गईं, जिससे स्थिति और तनावपूर्ण हो गई। एहतियात के तौर पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
इस संबंध में नायब तहसीलदार दुर्गेश कुमार ने बताया कि नगर पंचायत की ओर से रास्ता निर्माण के लिए टीम गठित की गई थी। कार्य प्रारंभ होते ही दूसरे पक्ष की ओर से विवाद खड़ा कर दिया गया। दोनों पक्षों को वार्ता के लिए बुलाया गया है।
आपसी सहमति से मामले का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। अस्पताल में भर्ती युवक की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। किसी पक्ष के साथ गलत नहीं होने दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें